पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन

पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं राज परिवार की बहु नीलिमा टेकाम का आज आकस्मिक निधन हो गया। जिसके बाद पूरे जिले में शोक है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2008 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिला था और वह विजयी भी हुई थीं। उनका राजपरिवार पूरे छत्तीसगढ़ में विख्यात है। कद्दावर परिवार के रूप में टेकाम परिवार को जाना जाता है।

नीलिमा टेकाम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वह 2008 में प्रथम बार विधानसभा निर्वाचित होकर भाजपा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसके पूर्व वे अविभावजित दुर्ग के समय भूमि विकास बैंक की जिला उपाध्यक्ष भी रही थीं।