कलेक्टर एवं निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारी-कर्मचारियो के बीच निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

दुर्ग।नगर पालिक निगम।गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने निगम मुख्यालाय में किया ध्वजारोहण।इस अवसर पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल, उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, दिनेश नेताम, आरके जैन, गिरीश दिवान, संजय ठाकुर, वीपी मिश्रा, राजेन्द्र ढबाले, सुरेश केवलानी,विनोद मांझी, हरिशंकर साहू, पंकज साहू, करण यादव, मोहित मरकाम, श्रीमती अर्पणा मिश्रा, श्रीमती प्रेरणा दुबे,विकास दमाहे, आरके बोरकर, धर्मेंद्र मिश्रा, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव संजय मिश्रा, अनिल सिंह के अलावा अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें। कलेक्टर/निगम प्रशासक ने गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मौके पर उन्होंने नगर निगम कार्यालय में 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम अधिकारी/कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मामित किया गया।