छेड़छाड़ के चलते युवक की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

छेड़छाड़ के चलते युवक की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

रायपुर। धनेली पेपर मिल में युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पत्नी से छेड़छाड़ के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पति मानिक राम मरावी और पत्नी आशा बाई मरावी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरसीवा थाना क्षेत्र का है।

धरसीवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मानिक राम मारावी का परिवार और लक्ष्मण पड़ोसी हैं। लक्ष्मण देर रात आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ करने के लिए घर में घुसा था। इसकी जानकारी लगते ही आक्रोशित पति और पत्नी ने लक्ष्मण की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।