चूड़ियों ने खोला कत्ल का राज, भतीजे ने की चाची की हत्या

चूड़ियों ने खोला कत्ल का राज, भतीजे ने की चाची की हत्या

रायपुर। सोमवार को हुए एक हत्याकांड का राज खुल गया। मामले में महिला का कातिल उसका भतीजा ही निकला। युवक को अब पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। इससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। युवक ने गला दबाकर और तकिए से मुंह दबाकर अपनी चाची काे मार डाला। घटना खमतराई इलाके की है। 31 साल की सरस्वती राठौर जांजगीर की रहने वाली थी। वह पिछले कुछ सालों से शिव विहार सेक्टर 3 शिवानंद नगर में अपने भतीजे रंजीत राठौर और पति राजू राठौर के साथ रहती थी। पति राजू एक फैक्ट्री में काम करता है। भतीजा बेरोजगार था, फिलहाल घर पर ही रहता था, घर के कामों में चाचा-चाची का हाथ बंटाया करता। यहां कोई काम काज मिल जाए इस वजह से चाचा-चाची के साथ रह रहा था।

रविवार को रोज की तरह सरस्वती और उसका भतीजा रंजीत घर पर थे। महिला का पति फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट करने चला गया। सरस्वती और उसका भतीजे रंजीत दोनों ने रात में खाना खाया इसके बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए। महिला के भतीजे रणजीत ने पुलिस को बताया था कि चाची ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं किया था। वह हमेशा ही दरवाजा खोलकर सोया करती थी।

सुबह 5:00 बजे रंजीत जब पानी पीने के लिए उठा तो उसने देखा कि बेड पर चाची मृत पड़ी है। उसने करीब जाकर देखा और अपने चाचा राजू को फोन कर जानकारी दी। हड़बड़ाकर राजू भी घर पहुंचा पुलिस को भी खबर दी गई । कुछ घंटों पहले तक ये मामला किसी अनजान शख्स के घर में घुसकर महिला को मारले का लग रहा था मगर शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट की वजह से केस में ट्विस्ट आ गया। पुलिस को महिला के भतीजे ने कह दिया था कि वो जब सोकर उठा तो चाची मर चुकी थी। पुलिस की टीम ने लाश और बिस्तर का मुआएना किया। वहां ऐसे सबूत मिले जैसे दो लोगों के बीच गुत्थम गुत्थी हुई हो। महिला के हाथों में चुड़ियां कम थीं। पुलिस को शक इसी वजह से हुआ कि महिला की हत्या हुई है और इसी एंगल पर जांच होने पर कांड का राज खुला। महिला गले पर अटैक का निशान और खरोंच थे। इसके बाद शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी सांस रोककर मारने की बात का पता चला।