भिलाई के इस होटल व्यवसायी के घर ACB-EOW का छापा, 20 अधिकारी टीम में मौजूद

भिलाई के इस होटल व्यवसायी के घर ACB-EOW का छापा, 20 अधिकारी टीम में मौजूद

भिलाई। ACB-EOW की टीम ने आज शुक्रवार की सुबह होटल व्यवसायी अनिल कुमार पाठक के भिलाई नेहरू नगर ईस्ट स्थित निवास और होटल में दबिश दी। इस व्यवसायी को IAS और IPS अधिकारियों का करीबी माना जाता है.

जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति को लेकर मिली शिकायत के बाद एसीबी-ईओडब्ल्यू के 20 अधिकारियों की टीम आज सुबह अनिल कुमार पाठक के नेहरू नगर ईस्ट स्थित घर और होटल न्यू हैप्पी अवर्स इन में पहुंची। दोनों जगहों पर टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।