महिला डॉक्टर की हत्या मामले में देशभर के डॉक्टर हुए एकजुट, दिल्ली के कई अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर

महिला डॉक्टर की हत्या मामले में देशभर के डॉक्टर हुए एकजुट, दिल्ली के कई अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर

कोलकाता। कोलकाता में डॉक्टर की हत्या के विरोध में आज दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। एम्स और आरएमएल में डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं। सीनियर्स डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला लिया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में विवाद गहराता जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर्स, प्रशिक्षु और स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं ने लगातार चौथे दिन भी हड़ताल जारी रखी। इससे राज्य भर में अस्पताल सेवाएं सोमवार को बाधित रहीं। वहीं दूसरी ओर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  बृहन्मुंबई मुन्सिपल (BMC) महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने भयावह घटना पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त करते हुए हड़ताल करने का एलान कर दिया है।

13 अगस्त मंगलवार को सुबह 8 बजे से रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा वैकल्पिक/गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की है। वहीं, ममता सरकार ने इस मामले में एक्शन लेते हुए मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट को हटा दिया है।