नेहरू नगर अंडर ब्रिज में घुसा ट्रेलर

नेहरू नगर अंडर ब्रिज में घुसा ट्रेलर

भिलाई।  नेहरू नगर चौक पर बने भजन सिंह निरंकारी अंडर ब्रिज एक ट्रेलर घुसकर फंस गया। इसके चलते घंटों ब्रिज में आवागमन बंद रहा। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला।

इसके बाद क्रेन बुलाई गई और ट्रेलर को खींचकर ब्रिज के अंदर से बाहर निकाला गया। क्रेन से खींचने के दौरान ब्रिज का ऊपरी ढांचा पूरी तरह से टूट गया। पुलिस और पीडब्ल्यूडी की टीम क्रेन की मदद से ट्रक और ब्रिज के टूटे हिस्से को निकालने में जुटी हुई है। सुपेला पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर के अनुसार घटना देर रात 1-2 बजे के बीच की है। महाराष्ट्र पासिंग का ट्रेलर रायपुर से हैदराबाद प्लाइवुड लेकर जा रहा था। सुबह ड्राइवर ने ट्रेलर को अंडर ब्रिज की तरफ मोड़ दिया। उसने ट्रेलर को सीधे अंडर-ब्रिज में डाल दिया। 

ट्रेलर चालक बुधराम गुर्जर (50 साल) निवासी छेतड़ी राजस्थान ने  बताया कि, वो प्लाइवुड का सामान लेकर रायपुर से आ रहा था। ट्रेलर में 18 टन माल लोड था। उसके आगे एक गाड़ी आ रही थी। उसने अचानक तेज से ब्रेक मारा। उसे बचाने के लिए चालक ने भी ब्रेक लगाया। लेकिन ब्रेक फेल और मवेशियों को बचाने के लिए ट्रेलर को अंडर ब्रिज की तरफ मोड़ दिया। जिससे उसमें फंसकर रुक गया।