राजधानी रायपुर में गौ मांस के साथ महिला गिरफ्तार, मौके पर पहुंची पुलिस के भी उड़े होश

राजधानी रायपुर में गौ मांस के साथ महिला गिरफ्तार, मौके पर पहुंची पुलिस के भी उड़े होश

रायपुर। राजधानी रायपुर से गौ मांस मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं गौ मांस मिलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाल बाड़ा में एक महिला के पास गौ मांस रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय गौ सेवकों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की।

गौ सेवको की शिकायत के बाद पुलिस की टीम जब जांच के लिए खाल बाड़ा पहुंची तो उसके भी होश उड़ गए। पुलिस की टीम ने महिला को गौ मांस के साथ हिरासत में लिया है और थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने महिला के पास से लगभग 7 किलो गौ मांस जब्त किया है।