VIDEO: 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया बड़ा एलान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान बड़ा एलान किया। उन्होंने आयुष्मान योजना को लेकर अहम बात कही है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत होगा।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि आज भारत कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अगर डिजिटल भुगतान के मामले में भारत दुनिया में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो हमें गर्व होना चाहिए। अगर भारतीय वैज्ञानिक सफलतापूर्वक चंद्रयान को चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में उतारते हैं, तो हमें गर्व होना चाहिए। अगर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाता है, तो हमें गर्व होना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा, 'सरकार ने फैसला लिया है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। सरकार ने बीते 10 सालों में कई सुधार भी किए हैं।'

राष्ट्रपति ने कहा कि बार-बार विरोध, पूर्वाग्रह, मानसिकता एवं संकीर्ण स्वार्थ के कारण लोकतंत्र की मूल भावना को भारी क्षति पहुंची है। इसका असर संसद के साथ-साथ देश की विकास यात्रा पर भी पड़ता है...पिछले 10 साल में ऐसे कई सुधार किए गए हैं, जिनका फायदा आज देश को हो रहा है।

जब ये सुधार किए जा रहे थे, तब इनका विरोध किया गया था, लेकिन ये सभी सुधार समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं...आज जीएसटी भारत की अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने, व्यापार और व्यवसाय को आसान बनाने का माध्यम बना रहा है। अप्रैल महीने में पहली बार जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है. इससे राज्यों का मुनाफ़ा बढ़ा है।

...