दुर्ग में दिन दहाड़े बाइक चोरी, CCTV में दिखा चोर का हुलिया

दुर्ग। घर के बाहर खड़ी बाइक को दिन दहाड़े चोरी कर लिया गया। बाइक चोरी कर भागते समय चोर का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। 

सुभाष नगर पद्मनाभपुर निवासी धनेश सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वे भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक का काम करते हैं। उनके पिता धनेश सिंह राजपुत के नाम से रजिस्टर्ड मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG07LY0455 जिसे मे स्वयं चलाता है।

 15/06/2024 को करीवन 1 बजे अपने निजी काम से अपने रिश्तेदार के घर न्यु आदर्श नगर दुर्ग गया था। अपनी गाडी को  घर के सामने गेट के बाहर ही खड़ी कर अंदर चला गया था। दोपहर करीबन 3 बजे बाहर निकलकर देखा तो मोटर सायकल नहीं था। आस पास पता तलाश किया पर पता नही चला।