आइसक्रीम कोन में मिली इंसानी उंगली, आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

आइसक्रीम कोन में मिली इंसानी उंगली, आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई।  मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को  फोरेंसिक के पास भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मलाड पुलिस ने दी है। 

ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने बुधवार को एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है। महिला ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा था। सेराओ पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

महिला ने दावा किया है कि उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी, पर जैसे ही उसको लगा की कुछ गड़बड़ है उसने आइसक्रीम में देखा की एक इंसानी कटी हुई उंगली है। वहीं पुलिस ने कहा कि एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची।