निर्माणाधीन बाफना गोल्फ क्लब हाउस बिल्डिंग का स्क्रैक्चर गिरा, 13 मजदूर दबे

निर्माणाधीन बाफना गोल्फ क्लब हाउस बिल्डिंग का स्क्रैक्चर गिरा, 13 मजदूर दबे

दुर्ग। चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस की बिल्डिंग का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। इससे स्ट्रक्चर के नीचे 13 मजदूर दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। सभी मजदूरों की हालत सामान्य बताई जा रही है। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक चिखली गांव के शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब की है। यहां क्लब हाउस की बिल्डिंग का काम चल रहा है। बुधवार को सुबह यहा मजदूर काम कर रहे थे। 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर बनाया गया और इसकी ढलाई होनी थी। इस बीच स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया और मौके पर काम कर रहे 13 मजदूर नीचे दब गए।  घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों में नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल है।सभी को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार हादसे में सुखमनदास मानिकपुरी (40 साल) निवासी मठपारा दुर्ग, महेंद्र कुमार वैष्णव (34) निवासी डौंडी बालोद, सुखचैन यादव (42 साल) निवासी पुरई उतई और उदय कुमार टेमरे (20 साल) निवासी बाफना बाड़ी चिखली, लुकेश कुमार बंजारे (36) निवासी कोसा बालोद, हेमलता चंदेल (32) निवासी स्टेशन मरोदा भिलाई, पूर्णिमा कोसरे (43) निवासी अंडा दुर्ग, डिलेश्वर साहू (27) निवासी तेजू राइस मिल के पास दुर्ग, गोपाल राम (33) मरोदा भिलाई, पुष्पा बारले (30) मरोदा भिलाई, धर्म ठाकुर (32) सिर्री बालोद, खिलावन साहू (34) रिसाली भिलाई और प्रमिला साहू (37 साल) स्टेशन मरोदा घायल हो गए। 

आजाद हिंद Times News के ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये

https://chat.whatsapp.com/LJhmomKQBKK9H5bf1gagvP