भिलाई में नशेड़ियों ने की महिला पर जानलेवा हमला, लगे कई टांके

भिलाई में नशेड़ियों ने की महिला पर जानलेवा हमला, लगे कई टांके

भिलाई। बुधवार रात कुछ नशे के आदी लड़कों ने डेली नीड्स की दुकान चलाने वाली महिला को बुरी तरह मारा। इससे महिला के सिर में गहरी चोट आई है। पुलिस ने महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गई जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घायल महिला आमिना बेग गवर्मेंट स्कूल सिगरीपारा सुपेला के पास डेली नीड्स की दुकान चलाती है। वहीं पर मोहल्ले के लड़के रजत कुमार और राजन अपने दोस्तों के साथ बैठकर गांजा और दारू पीते हैं। वो लोग नशे की हालत में आए दिन झगड़ा करते हैं।

बुधवार रात वो अपनी दुकान पर थी। इसी दौरान रजत नशे की हालत में आया और कहने लगा कि तुमने मेरे भाई को क्या बोला। महिला बोली वो दुकान बंद कर रही है, कल बात करेंगे। इस पर वो उससे झगड़ा करने लगा। महिला ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी तो रजत ने फोन करके राजन और अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया।

इसके बाद उन लड़कों ने लाठी डंडा लेकर महिला और उसके भाई को घर से निकाल कर बुरी तरह पीटा। सिर में डंडा लगने से महिला को सिर फट गया। खुर्सीपार से आए उसके भाई को भी काफी चोटें आई। महिला को 6 टांके लगे हैं।