डॉ. सोनाली चक्रवर्ती हुई सम्मानित

डॉ. सोनाली चक्रवर्ती हुई सम्मानित

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा टेगोर हाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रिचा प्रकाश चौधरी कलेक्टर दुर्ग थी। अध्यक्षता डॉक्टर अरुण पलटा कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने की।

कार्यक्रम में डॉक्टर सोनाली चक्रवर्ती निदेशक स्वयंसिद्धा समूह, श्रीमती रजनी बघेल समाजसेवी, डॉक्टर रेणुका गाहिने प्रसिद्ध चिकित्सक एवं डीन, श्रीमती शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक, श्रीमती पायल जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित विश्वविद्यालय में कार्यरत समस्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कुल सचिव भूपेंद्र कुलदीप सहित विश्वविद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद थे।