मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन के अवसर पर धर्मपत्नी के साथ की गुरु धनपति पंडा की पूजा

मंत्रिमंडल के सहयोगियों सहित आम नागरिकों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन के अवसर पर धर्मपत्नी के साथ की गुरु धनपति पंडा की पूजा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन के अवसर पर ग्राम बगिया निवास में आज अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय एवं परिजनों के साथ अपने गुरु धनपति पंडा की विशेष पूजा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर आज सुबह से ही राज्य अतिथि गृह पहुना में लोगों की भीड़ रही।

उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, ईष्ट मित्रों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुना में पहुंचे आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आज राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के दूरदराज अंचल से भी लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही पहुंचे हुए थे। 

इस मौके पर सुबह पहुना में वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित सच्चिदानंद उपासने, सुनील कुकरेजा, लोकेश कावड़िया, सुनील रामदास अग्रवाल, अरूणधर दीवान, अब्राहम तिर्की, पीयुष मिश्रा, नीलकंठ महाराज, नरेन्दर सिंह सलुजा, सोनू सलुजा, शंकर लाल दानवानी, डॉ. अजय त्रिपाठी, अनुप खेलकर, संतोष साहू, गोरेलाल नायक, रमेश शर्मा, सतीश बेहरा, सुश्री पूनम सोलंकी, अखिलेश पवार, बाबूलाल अग्रवाल, दिपेश शर्मा और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।