दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 8 पद के लिए 34 प्रत्याशी मैदान पर

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 8 पद के लिए 34 प्रत्याशी मैदान पर

दुर्ग/जिला अधिवक्ता संघ में 8 पदाधिकारियों व 6 कार्यकारणी सदस्य का चुनाव 16 फरवरी को सम्पन्न होना है जिसको लेकर 3 फरवरी से 6 फरवरी तक सभी पदों के दावेदारों ने अपना अपना नामांकन फार्म संघ के चुनाव कार्यालय/ग्रंथालय भवन में प्रस्तुत किया था उन सभी नामांकन फार्मो की जांच /समीक्षा 07  फरवरी को  मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता विशेष उप मुख्य चुनाव अधिकारी मुरली मनोहर देवांगन उप चुनाव अधिकारी इसराइल शरीफ, राजेश महाडिक, असीम कुमार सिंह, हरेन्द्र प्रसाद शाह ,श्याम शर्मा, प्रकाश शर्मा के द्वारा  प्रत्याशियों उनके प्रस्तावक व समर्थक की उपस्थिति में दोपहर 2:30 बजे से  मुख्य चुनाव कार्यालय/ ग्रंथालय भवन में किया गया जिसमे प्रत्याशियों के द्वारा प्रस्तुत नामांकन पत्र की जांच की गई जिसमें सह सचिव पद के प्रत्याशी हेमन्त कुमार मिश्रा के नामांकन पत्र में त्रुटि होने से नामाँकन निरस्त किया गया उनके द्वारा सिर्फ 1 सेट नामांकन फार्म जमा किया गया था।

शेष बचे वैद्य प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूची जारी की गई जिसके अनुसार 8 पदाधिकारी पद के लिए 34 प्रत्याशियों 5 कार्यकारणी पद के लिए 13 प्रत्याशियों व 1 महिला कार्यकारणी पद के लिए 4 प्रत्याशियो का नामांकन वैद्य पाया गया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी कमल नयन चतुर्वेदी, कु.नीता जैन,गुलाब सिंह पटेल, चेतन तिवारी,शिवशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष* पद के लिए 4 प्रत्याशी अनिल मसीह, कृष्ण राज चंदेल, प्रशान्त जोशी,अमित कुमार भट्ट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित ) पद हेतू 6 प्रत्याशी-उमा भारती साहू, कु.निशा गौड़, सुनीता कसार, कु.मोनिका सिंह,ललिता जोशी, श्रीमती पूजा मोंगरी, सचिव पद हेतु 3 प्रत्याशी-कु.रेखा राय, रविशंकर सिंह, सुखदेव सिंह भोगल, सह सचिव पद के लिए 5 प्रत्याशी-कविता गिरी गोस्वामी, दिनेश सिंह राजपूत,राकेश कुमार यादव ,राकेश यादव, राजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद हेतू 6 प्रत्याशी-अनिल जायसवाल, तारकेश्वर साहू, मनोज कुमार मिश्रा,विजय कुमार बांधे,संतोष कुमार देवांगन, मनोज कुमार मून, ग्रंथालय सचिव पद हेतू 2 प्रत्याशी-बजरंग श्रीवास्तव, शुभम जैन, सांस्क्रतिक एवं क्रीड़ा सचिव  पद हेतू 3 प्रत्याशी रविशंकर मानिकपुरी, कु.अभिलाषा वर्मा, संजय विश्वकर्मा, कार्यकारणी सदस्य के 5 पद हेतु 13 प्रत्याशी-अजय कुमार शर्मा, जीवन लाल कोटले, नितेश कुमार साहू, कृष्णचंद श्रीवास्तव, शिव कुमार उके,विक्रम कुमार पारख, गणेश कुमार ध्रुवंशी, गोविंद प्रसाद शर्मा,आनंद कुमार तिवारी, तुलसी राम देवांगन, रविश कुमार राजपूत, प.अजय मिश्रा, सचिन ताम्रकार, कार्यकारणी सदस्य (महिला आरक्षित)1 पद हेतु 4 प्रत्याशी-अनामिका सरकार, दमयंती चन्द्राकर, कु.उषा, श्रीमती मीना साहू के नामांकन पत्र वैध पाए गए है ,चुनाव कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 08 फरवरी दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते है।