नई शराब रेट लिस्ट जारी… क्या इस बार सस्ती हुई आपकी पसंदीदा बोतल?

रायपुर से एक अहम अपडेट सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन ने शराब की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जो 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो गई है।

अब सवाल ये है कि इस बार क्या बदला है?
नई सूची में अंग्रेजी, देशी और बीयर तीनों की कीमतें शामिल हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि देशी शराब के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, विदेशी शराब के शौकीनों के लिए थोड़ी राहत जरूर है। कुछ प्रीमियम ब्रांड्स की कीमतों में मामूली कमी की गई है। यानी जो लोग महंगी विदेशी शराब खरीदते हैं, उन्हें अब थोड़ा कम भुगतान करना पड़ेगा।

बीयर की कीमतों को लेकर भी नई दरें लागू हो गई हैं, हालांकि बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि साल 2025 में सरकार ने देशी, विदेशी और बीयर तीनों कैटेगरी में कुछ कमी की थी।
