तीर्थराज देवी निकुंभला मंदिर, जय शक्ति आश्रम में दुर्गा महायज्ञ का समापन








दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित तीर्थराज देवी निकुंभला मंदिर, जय शक्ति आश्रम में आयोजित दुर्गा महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। 19 मार्च से शुरू हुए इस महायज्ञ का समापन 26 मार्च को विधि-विधान के साथ किया गया। पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते रहे और धर्म लाभ लेते रहे।

हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संस्थापक संत श्री माता जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर संत श्री माता जी ने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यही नहीं, आश्रम परिसर को लेकर एक बड़ा संकल्प भी लिया गया है। योजना के तहत करीब 4 एकड़ में भव्य मंदिर, 7 एकड़ में परकोटा और लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में विशाल धार्मिक परिसर विकसित किया जाएगा। इस पूरे निर्माण कार्य की अनुमानित लागत करीब 1 लाख 1 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

