रात में दुकान में घुसा चोर, कैमरे में कैद होते ही टेंट व्यापारी गिरफ्तार

रायपुर के धरसीवा थाना क्षेत्र के सिलयारी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही वारदातों से गांव में डर का माहौल बना हुआ है।

ताजा मामला ग्राम सिलयारी कुरुद का है, जहां 16 मार्च की रात करीब 10 बजे एक कृषि केंद्र की दुकान में चोरी की घटना सामने आई। दुकान मालिक विनय कुमार शर्मा के मुताबिक, उनके ही पड़ोसी और सैफी टेंट हाउस के मालिक अय्यूब सैफी उर्फ बाबू सैफी ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये चोरी कर लिए।

पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से भी गंभीर अपराध दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है।
