पुरानी भिलाई और नंदिनी नगर में जुए के फड़ों पर पुलिस की रेड, 12 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग स्थानों पर जुए के फड़ों पर रेड की है। यह कार्रवाई पुरानी भिलाई और नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में की गई, जहां से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर श्मशान घाट के पीछे मैदान में कुछ लोग पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड की कार्रवाई की। इस दौरान 8 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 19 हजार 500 रुपए नगद, 5 मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन जब्त किए।

इसी तरह नंदिनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े गांव शासकीय स्कूल के पास जुए की सूचना पर पुलिस ने दूसरी रेड की। यहां से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 52 पत्ती ताश और 9 हजार 750 रुपए नगद जब्त किए गए। दोनों मामलों में कुल मिलाकर जुए के फड़ों से नगदी रकम, वाहन और मोबाइल समेत लगभग 2 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने पुरानी भिलाई थाना में अपराध क्रमांक 513/2025 और नंदिनी नगर थाना में अपराध क्रमांक 342/2025 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. सनी सिंघानिया, उम्र 24 साल, शांतिपारा भिलाई 3
2. हर्ष यादव, 20 साल, नूतन चौक भिलाई 3
3. अनिकेत देवार, 26 साल, मछली मार्केट खुर्सीपार
4. हरीश तारक, 22 साल, शांति नगर भिलाई 3
5. राजेश यादव, 22 साल, शांति नगर भिलाई 3
6. यीशु उर्फ विक्की, 24साल, नूतन चौक भिलाई 3
7. रजत साव, 18 साल, गत्वा तालाब भिलाई 3
8. राहुल राय, 28 साल, शांतिपारा भिलाई 3
9. ओमकार सोनी 30 साल शीतलापारा भिलाई 3
10. मनोहर निषाद 36 साल नंदिनी नगर
11. वेद प्रकाश देवांगन 33 साल नंदिनी नगर
12. सुरेश कुमार सिन्हा, 42 साल, नंदिनी नगर

