नागपुर में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट के लिए दुर्ग रेंज से 15 अधिकारी-कर्मचारी चयनित

दुर्ग। दुर्ग पुलिस रेंज से 15 पुलिस अधिकारी और जवान 69वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट के लिए चयनित हुए हैं। यह प्रतियोगिता 21 से 26 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होगी। चयन रेंज स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं के आधार पर किया गया।

इस प्रक्रिया में छह विषय शामिल थे। साइंटिफिक एड्स टू इंवेस्टीगेशन, पुलिस फोटोग्राफी, पुलिस वीडियोग्राफी, एंटी सबोटाज चेक, कंप्यूटर अवेयरनेस और डॉग स्क्वाड। इन सभी में प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों के नाम तय किए गए।

चयनित टीम में उप निरीक्षक अमित अंदानी, सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह, निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि कांताराम थिलेन्द्र, आरक्षक शेख अबुबकर, मनीष ठाकुर, विजेन्द्र सिंह, हीरालाल, सुरेश नारंगे, काशीराम बरेठ, विनोव राजपूत, आर. राजकुमार कश्यप और नरेन्द्र लहरे शामिल हैं। इन सभी के नाम पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजे गए हैं।
