एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 6 की मौत, 2 गंभीर घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 140 पर आज तड़के करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक ईको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
-
धर्मवीर, पुत्र जवर सिंह, निवासी ग्राम हरलालपुरा, थाना बासोनी, आगरा
-
रोहित, पुत्र धर्मवीर
-
आर्यन, पुत्र धर्मवीर
-
दलवीर उर्फ छुल्ले
-
पारस सिंह तोमर, पुत्र विश्वनाथ सिंह, निवासी ग्राम बढ़पुरा हुसैद, थाना महोबा, मध्य प्रदेश
गंभीर रूप से घायल:
-
सोनी, पत्नी धर्मवीर
-
पायल, पुत्री धर्मवीर
(दोनों निवासी ग्राम हरलालपुरा, थाना बासोनी, आगरा) -