दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर सुबह 4 बजे ACB और EOW का छापा, स्टील कारोबारी के घर और फैक्ट्री में जांच जारी

दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर सुबह 4 बजे ACB और EOW का छापा, स्टील कारोबारी के घर और फैक्ट्री में जांच जारी

भिलाई। ACB और EOW की टीम ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 20 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर कार्रवाई जारी है।

जानकारी के मुताबिक ACB और EOW की कई टीमें चार गाड़ियों में सुबह 4 बजे भिलाई पहुंची। एक टीम हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची। इसके साथ तीन लोगों के घर भी दस्तावेजों की जांच चल रही है। दोनों स्टील कारोबारी हैं।

इनकी छावनी चौक भिलाई के पास फेब्रीकेशन व अन्य चीजों की फैक्ट्री है। अकोशक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। एक टीम अशोक अग्रवाल को गाड़ी में पकड़कर कहीं ले गई है, वहीं एक टीम उनके घर में जांच कर रही है। एक टीम अशोक अग्रवाल को लेकर उनकी फैक्ट्री गई है, वहां भी टीम दस्तावेजों की जांच करेगी।