भिलाईतीन क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा, बेटी और दामाद ने पिता की हत्या कर जला दी लाश, मां ने भी दिया साथ, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्राम पथर्रा पवन यादव के खेत के पास मिली थी अधजली लाश

भिलाईतीन क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा, बेटी और दामाद ने पिता की हत्या कर जला दी लाश, मां ने भी दिया साथ, तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में घटित अंधे कत्ल के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। बेटी और दामाद ने मिलकर पहले पिता की हत्या की फिर मिट्‌टी तेल डालकर लाश को जला दिया। इसमें मां ने भी साथ दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन आयशर एवं लोहे का रॉड बरामद किया है।

प्रेस कांफ्रेंस में ASP सुखनंदन सिंह राठोर ने बताया कि दिनांक 06.04.2025 को प्रार्थी मनोज डहरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 25-30 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में वार कर मृतक की हत्या कर ग्राम पथर्रा पवन यादव के खेत के पास लाकर साक्ष्य मिटाने के लिए मिट्टी तेल डाल कर जलाया दिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 133/25, धारा 103(1), 238(ं) बी एन एस पजींबद्व कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश ध्रुव एवं एसीसीयु से सउनि गुप्तेश्वर यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरापियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था। गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया अज्ञात मृतक के बांह में टैटू बना हुआ था। इसके आधार पर टीम द्वारा अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी हेेतु प्रयास किया गया। अज्ञात मृतक कि शिनाख्तगी रॉकी लांजेवार निवासी प्रोजेक्ट आटोमोबाईल के पास पावर हाउस के रूप में हुई। मृतक के शव से कुछ दूरी पर किसी बडे़ वाहन का निशान देखा गया था। उक्त संदेही वाहन की पतासाजी हेतु टीम द्वारा त्रिनयन एप की मदद लेते हुये घटना स्थल आने-जाने वाले मार्ग के सभी सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फूटेज अवलोकन पर एक संदेही वाहन आयशर क्रमांक एमएच 40 बीएल 9629 को चिन्हाकित कर उक्त संदेही वाहन के संबंध पता-तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की मृतक के दामाद दुल्यांश गजभिये को घटना के रात्रि में उक्त संदेही वाहन को चलाते देखा गया है।

प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही दुल्यांश गजभिये को पकड़ कर पूछताछ करने पर बताया कि मृतक रॉकी लांजेवार उसका ससुर है। नशे में अक्सर संदेही एवं उसकी पत्नी सृष्टि गजभिये को आये दिन पुराने केश में समझौता करने हेतु धमकाते रहता था । घटना के दिन भी मृतक रॉकी लांजेवार नशे की हालत में आरोपी दुल्यांश गजभिये एवं उसकी पत्नि सृष्टि गजभिये को गाली गुफतार कर धमकी दे रहा था। उसी बात पर नाराज होकर आरोपी दुल्यांश ने लोहे के रॉड से मृतक के सिर में 3-4 वार किया जिससे मृतक की मृत्यु हो गई जिसके पश्चात आरोपी दुल्यांश ने उक्त वाहन से केम्प 1 जलेबी चौक जाकर अपनी सास मोहनी लांजेवार को लेकर आया मृतक के शव को कपड़े, साड़ी, चटाई लपेट कर घर से मिट्टी तेल लेकर अपनी सास मोहनी लांजेवार एवं पत्नी सृष्टी गजभिये के सहयोग से वाहन आयशर में क्रमांक MH-40-BL-9629 में भरकर ग्राम पर्थरा के खेत में ले जाकर साक्ष्य मिटाने के नीयत से जला दिया। उक्त सभी हिरासत में लिये आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी भिलाई से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार आरोपी

01. दुल्यांश गजभिये पिता भक्त गजभिये, उम्र 21 साल, साकिन सतनाम भवन के पास, गायकवाड का मकान,  ग्राम उम्दा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

02. सृष्टी गजभिये पति दुल्यांश गजभिये, उम्र 20 साल, साकिन सतनाम भवन के पास, गायकवाड का मकान,  ग्राम उम्दा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

03. मोहनी लांजेवार पति रॉकी लांजेवार, उम्र 35 साल,  साकिन पोस्ट आफिस के सामने, जलेबी चौक, केम्प-1, थाना छावनी, जिला दुर्ग