तनिष्क शोरूम लूट कांड के फरार आरोपी एनकाउंटर में ढेर, तीन पुलिस कर्मी घायल

लोजपा नेता अनिल ऊरांव हत्याकांड आरोपी भी था चुनमुन झा

तनिष्क शोरूम लूट कांड के फरार आरोपी एनकाउंटर में ढेर, तीन पुलिस कर्मी घायल

बिहार। पूर्णिया और आरा में तनिष्क शोरूम लूट कांड के फरार आरोपी चुनमुन झा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। एक अन्य अपराधी घायल है। वहीं पुलिस एनकाउंटर में नरपतगंज थानेदार, एसटीएफ के दो जवान समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं दो अपराधी को भी गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में ढेर अपराधी चुनमुन झा 2021 में हुई पूर्णिया के लोजपा नेता अनिल ऊरांव हत्याकांड आरोपी भी था। चुनमुन झा और बेल पर रहने के बावजूद पूर्णियां तनिष्क शोरूम जैसे लूटकांड की घटना को को अंजाम दिया था। वहीं चुनमुन झा के भाई भी तनिष्क शोरूम लूटकांड मामले में जेल में बंद है। घायल पुलिसकर्मियों में मो मुश्ताक़, पुलिस निरीक्षक एसटीएफ़ कुमार विकास, थानाध्यक्ष नरपतगंज थाना, चालक नागेश (एसटीएफ़), जेसी शहाबुद्दीन अंसारी (एसटीएफ़), जेसी दीपक कुमार (एसटीएफ) शामिल हैं। सभी घायल पुलिस कर्मियों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा पूर्णिया और आरा के तनिष्क ज्वेलरी शॉप लूट कांड सहित पलासी में पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल के ऊपर फायरिंग केस में फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा नरपतगंज थाना क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद पुलिस द्वारा कुख्यात अपराधी चुनमुन झा का पीछा किया गया। पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग किया जिसमें चुनमुन झा को गोली लगी।  वहीं उसके साथ एक अपराधी और था जो मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया।