रिसाली निगम के तीन पार्षद और दो एमआईसी सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में की सदस्यता ग्रहण 

रिसाली निगम के तीन पार्षद और दो एमआईसी सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

दुर्ग। शनिवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के निज निवास पर रिसाली नगर निगम कांग्रेस के 3 पार्षदों और 2  एम.आई .सी. सदस्यों ने भाजपा भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रिसाली नगर निगम, मरोदा पुरैना मंडल से वार्ड क्रमांक 14 पार्षद श्रीमती सरिता देवांगन , वार्ड क्रमांक 15 पार्षद श्रीमती ईश्वरी साहू,  वार्ड क्रमांक 33 एम.आई.सी.सदस्य परमेश्वर कुमार (पिंटू)  और वार्ड क्रमांक 20 एम आई सी सदस्य चंद्रप्रकाश निगम शामिल है। वहीं रिसाली मंडल से वार्ड क्रमांक 03 पार्षद श्रीमती सारिका प्रेम साहू ने भी भाजपा में प्रवेश किया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस मौके पर कहा कि भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं।आज रिसाली नगर निगम के पार्षद व एम आई सी सदस्य ने भाजपा प्रवेश किया उनका स्वागत और अभिनंदन है उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। श्री चंद्राकर कहा  मैं उन्हें इस निर्णय के लिए बधाई देता हूं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के परिवार में स्वागत करता हूं। मैं आशा करता हूं कि वे हमारे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने में हमें सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने सभी  भाजपा प्रवेश करने वाले को हार्दिक शुभकामनाएं दी और जनकल्याण के लिए काम करने का आवाहन किया ।

इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष  एकनाथ अनुपम साहू , मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष  राजू राकेश जंघेल  सांसद प्रतिनिधि  दीपक पप्पू चंद्राकर , पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे , मंत्री  अजीत चौधरी , पार्षद श्रीमती सुनंदा चंद्राकर , पार्षद  टीकम साहू  श्री सुरेंद्र साहू  राकेश त्रिपाठी , समाजसेवी  सोनू राम सिंह  पुरेन्द्र साहू ,लक्ष्मण राव  बालाजी शत्रुघ्न धनकर  नवीन पवार  परमेश्वर महिलांग , श्रीमती पुष्पलता देशमुख , दिलीप देशमुख  सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।