जंगल में लटकता मिला इस आरक्षक का शव

जंगल में लटकता मिला इस आरक्षक का शव

बस्तर। टकरागुड़ा जंगल में बड़ांजी थाना में पोस्टेड आरक्षक का शव फंदे से लटकता मिला है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरक्षक के सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसारल आरक्षक का नाम नवलेश कश्यप (25 वर्ष) है। आक्षक पहले DRG में था। वर्तमान में बड़ांजी थाना में आरक्षक के पद पर पोस्टेड था। बताया जाता है कि किसी कारण से वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। आरक्षक लोहंडीगुड़ा का रहने वाला था। मंगलवार की सुबह घर से कुछ ही किमी की दूरी पर जंगल में एक पेड़ में फंदे से लटकती इसकी लाश मिली। उस इलाके से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जवान पहुंचे और उन्होंने फौरन फंदे से शव नीचे उतारा। इसकी खबर परिजनों को भी दी गई। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।