भाजपा महिला पार्षद को जान से मारने का प्रयास, तीन गिरफ्तार, 7 बदमाशों की तलाश जारी

रायपुर। खरोरा में 10 बदमाशों ने भाजपा महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 7 आरोपियों की तलाश जारी है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का मामला है।
जानकारी के अनुसार महिला पार्षद लीला देवांगन अपने घर पर थी। इसी दौरान 10 बदमाशों ने उनके घर पर ही जान से मारने की कोशिश की है। घटना की वारदात अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच में जुटी और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। जबकि 7 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस सभी फरार आरोपी की तलाश कर रही है।