दुर्ग राज यादव ठेठवार समाज का हुआ वार्षिक अधिवेशन, राजकुमार यादव बने राज अध्यक्ष

दुर्ग राज यादव ठेठवार समाज का हुआ वार्षिक अधिवेशन, राजकुमार यादव बने राज अध्यक्ष

दुर्ग। दुर्ग राज यादव ठेठवार समाज का वार्षिक अधिवेशन (राज बैठक) ग्राम ग्राम चिंगारी (अंडा ) जिला दुर्ग में सपन्न हुआ।वार्षिक अधिवेशन में संगठन का चुनाव हुआ। इसमें राजकुमार यादव (उतई ) राज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव (दुर्ग), सचिव हरिशंकर यादव (सेवती), सहसचिव जगन्नाथ यादव (सोमनी), कोषाध्यक्ष जनक यादव बने।

यादव ठेठवार समाज दुर्ग राज के 112 गाँव के पदाधिकारियों द्वारा एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शुरुवात यदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर किया गया। अधिवेशन में माताएं बहने द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। अधिवेशन में मुख्यतिथि यादव ठेठवार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गुलेंद्र यादव, विशिष्ठ अतिथि रिवेन्द्र यादव ( पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ दुर्ग) थे। प्रांताध्यक्ष गुलेन्द्र यादव वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज का गौरव शाली इतिहास रहा है।

अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपरा पर चलने वाला यह समाज मुख्यतः पशुपालन का व्यवसाय करते हुए प्रदेश व देश की तरक्की में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष रिवेंद्र यादव ने कहा कि समाज के प्रति माताये बहनों का यह जनसैलाब देख कर लग रहा है यादव समाज धीरे धीरे जागरूक व सँगठित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज में एकता होना बेहद जरूरी है। इस एकता का उपयोग हम समाज के कमजोर परिवार की मदद में कर सकते है। कमजोर परिवार के बच्चे की शिक्षा उनकी बेटीयो का ब्याह और इलाज की व्यवस्था सब मिल कर करे। छत्तीसगढ़ शासन की योजना का लाभ उठाओ, समाज के प्रति अपनी जवाबदारी को कभी न भूले।

वार्षिक अधिवेशन मे संगठन का चुनाव हुआ जिसमे प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव के द्वारा चुनाव सम्पन्न करवाया गया। संगठन चुनाव मे राज अध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार नन्दझरोखा यादव (डडेसरा) व राजकुमार यादव उतई, सचिव मे कृष्ण कुमार यादव व हरिशंकर यादव थे जिमसे दुर्ग राज के 112 गाँव के पंच के द्वारा मतदान करके अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव हरिशंकर यादव को चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, सहसचिव जगन्नाथ यादव, कोषाध्यक्ष जनक यादव बने।

इस दौरान यादव ठेठवार दुर्ग राज के पदाधिकारी गण उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, अशोक यादव, कोषाध्यक्ष जनक यादव, पुनीत यादव, रामनाथ यादव, राज महतो सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ पंच जगन्नाथ यादव, रामाधार यादव, गंगाराम यादव व दुर्ग राज के 112 गांव के पंच किशुन यादव, महेश ठेठवार, राजकुमार यादव, रमेश यादव, कृष्णा यादव, दिलहरण यादव, गणेश यादव, शत्रुहन यादव, राजू यादव, मुन्ना यादव, सुखदेव यादव, बंशी यादव, गांधी यादव, कुम्भज यादव, केजू यादव, श्रीराम यादव, रामकुमार यादव, पन्ना यादव, कीर्तन यादव, नोखेलाल यादव, ईश्वर यादव, मायाराम यादव, जीराखन यादव, रामनारायण यादव, मदन यादव, अनिल यादव, महेश ठेठवार, राजेश यादव, चंपा यादव, जीराखान यादव, रामस्वरूप यादव, गजानंद यादव अन्य 112 गाँव के पदाधिकारी ग्राम चिगरी अछोटी भरदा के माताए बहने युवा साथी वार्षिठ जन बड़ी संख्या शामिल हुए।