अवैध संबंध के चलते नवजात शिशु को छोड़ा जिला अस्पताल में, महिला और आशिक सहित 3 गिरफ्तार

दुर्ग के मोहन नगर थाना ने की कार्रवाई

अवैध संबंध के चलते नवजात शिशु को छोड़ा जिला अस्पताल में, महिला और आशिक सहित 3 गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध संबंध के चलते नवजात शिशु को जिला अस्पताल में छोड़ने के मामले में मोहन नगर पुलिस ने महिला और आशिक सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसारदिनांक 07-08 फरवरी की दरमियान रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि दो लडके जिला अस्पताल दुर्ग में नवजात शिशु बालक को ईलाज हेतु लाये तथा बताया कि मुकुट नगर तितुरडीह दुर्ग के पास झाडियो में बच्चा रोते हुआ मिला है। सूचना पर जिला अस्पताल दुर्ग पुलिस की टीम पहुंची और नवजात शिशु बालक को ईलाज हेतु लाने वाले युवक गुरूदर्शन सिह संधु एवं यश साहू निवासी आदित्य नगर दुर्ग से मिला जो उक्त बात को समर्थन किया।

नवजात शिशु बालक वर्तमान मे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल दुर्ग में भर्ती है। प्रार्थी गुरूदर्शन सिह संधु की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर मे अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 93 बीएनएस का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। निरीक्षक शिव चंद्रा थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु लगाया गया। तकनीकी एवं अन्य जानकारी पर प्रार्थी गुरूदर्शन सिह संधु द्वारा लिखाये रिपोर्ट पर संदेह होने पर प्रकरण के प्रार्थी गुरूदर्शन सिह संधु से पुछताछ करने पर वह स्वीकार किया कि बताया कि वह शीतल साहू से करीब डेढ वर्षों से से प्रेम करता है तथा इनके बीच रजामंदी से कई बार शारीरिक संबंध स्थापित हुआ है जिसके चलते शीतल साहू गर्भवती हो गई।

जिसने दिनांक 07-08.02.2025 के दरमियानी रात अपने घर के बाथरूम में एक नवजात शिशु बालक को जन्म देने पश्चात बाथरूम की खिडकी तरफ से बालक को नारफुल सहित फेंक दी उसके बाद शीतल साहू द्वारा अपने प्रेमी गुरूदर्शन सिह संधु को फोन से घटना के बारे मे बतायी। तब गुरूदर्शन सिह संधु अपने दोस्त यश साहू के साथ आकर नवजात शिशु बालक को उठाकर जिला अस्पताल दुर्ग ईलाज हेतु ले गये। तथा गुरूदर्शन सिंह संधु द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए झुठी एवं मनगढंत कहानी बनाकर पेश किया। आरोपीगण को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन नगर शिव चंद्रा, सउनि. राजेन्द्र देशमुख, महिला प्रधान आरक्षक भेनू ठाकुर, महिला आरक्षक सुमित्रा साहू एवं अन्य की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण 

1. गुरू दर्शन सिंह सन्धु पिता स्व. लाभ सिंह सन्धु उम्र 32 साल निवासी आदित्य नगर वार्ड नंबर 20 पानी टंकी के पास दुर्ग

2. शीतल साहू पिता तामेश्वर साहू उम्र 21 साल निवासी आदित्य नगर पानी टंकी के पास तितुरडीह दुर्ग

3. यश साहू पिता जागेश्वर साहू उम्र 21 साल निवासी आदित्य नगर दुर्ग