मास्दा वाहन के कुचलने से महिला की मौत, पति गंभीर

मास्दा वाहन के कुचलने से महिला की मौत, पति गंभीर

रायगढ़। मास्दा वाहन की जबरदस्त टक्कर व कुचलने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति घायल हो गया। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनई में रहने वाला कार्तिकेश्वर अगरिया (39 साल) रोजी मजूदरी का काम करता है। शुक्रवार को कार्तिकेश्वर अपनी पत्नी निद्रावती अगरिया के साथ रूपए निकालने के लिए सेंट्रल बैंक घरघोड़ा गया था। पत्नी के खाते से रूपए नहीं निकलने पर कार्तिकेश्वर अपने पास रखे रूपए से राशन समान खरीदा। इसके बाद कार्तिकेश्वर अपनी पत्नी को स्कूटी पर पीछे बैठाकर वापस घर लौट रहा था। शाम करीब 5 बजे जब पति-पत्नी ग्राम रेंगालबहरी व बरकसपाली के बीच गायत्री मंदिर के आगे मेन रोड पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही लाल रंग की मास्दा वाहन क्रमांक सीजी 13 एजे 8266 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी को जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे दोनों नीचे गिर गए। मास्दा वाहन के पहिए से निद्रावती के पैर को कुचल दिया। इससे काफी खून निकला और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों केा घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद चिकित्सकों ने निद्रावति को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।