गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  जमकर किया हंगामा

मामला पार्टी सुप्रीमो के मूर्ति खंडित किए जाने का

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  जमकर किया हंगामा



कोरबा।पार्टी सुप्रीमो हीरा सिंह मरकाम की मूर्ति खंडित करने से नाराज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  जमकर हंगामा किया। जनपद पंचायत सदस्य के घर में तोड़फोड़ करते हुए कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। चुनाव को देखते हुए  बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरसियां पंचायत के चौक पर पार्टी सुप्रीमो हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा उनके निधन के बाद लगाई गई थी। जिसे 15 दिन पहले किसी ने तोड़ दिया था। इसके बाद से पार्टी कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
पुलिस ने 2 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया था। वहीं पुलिस ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 2 कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया था। पार्टी के 2 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामला और बिगड़ गया।  पार्टी के लोगों ने गुरसियां में सोमवार को एक सभा बुलाई थी। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

इसके बाद कार्यकर्ता गरसियां-कटघोरा मार्ग में चले गए और चक्काजाम करने के बाद कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य भोला गोस्वामी, राजेश जायसवाल और लक्ष्मी के घर पथराव सहित कई वाहनों को आप के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि कार्यकर्ताओं ने दुकानों में भी तोड़फोड़ की है। इसके बाद गांव की सभी दुकानों को बंद किया गया है।