मुस्लिम डॉक्टर की संघ कार्यकर्ताओं का स्वागत करने पर हत्या का फरमान

आरोपी गिरफ्तार

मुस्लिम डॉक्टर की संघ कार्यकर्ताओं का स्वागत करने पर  हत्या का फरमान

मुरादाबाद में संघ कार्यकर्ताओं का स्वागत करने की वजह से एक मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया है। सामाजिक बहिष्कार के साथ ही डॉक्टर की हत्या करने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने का भी घोषणा की गई। आरोपी ने पर्चे लिखकर दुकानों और घरों में डाल दिए। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी का है। दरअसल पिछले दिनों हिंदू नववर्ष के अवसर पर संघ कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया था। इस दौरान डॉ. मोहम्मद निजाम भारती ने संघ कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि निजाम भारती भाजपा से जुड़े हुए हैं।

संघ कार्यकर्ताओं पर फूलों की बारिश करना इमरान नाम के शख्स को नागवार गुजरा। उसने डॉक्टर के खिलाफ पर्चे लिखकर रात को इलाके में बांट दिए। डॉक्टर निजाम को गैर मुस्लिम घोषित करते हुए उसने सामाजिक बहिष्कार की अपील की। अपील की गई है कि निजाम को मस्जिदों में ना घुसने दिया जाए।