सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत

ड्यूटी खत्म कर चौकी से लौट रहा था घर

सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत

जांजगीर। सड़क हादसे में गुरुवार देर रात एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ ही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में कांस्टेबल के सिर पर गंभीर चोट लगी और काफी खूल बह गया। इसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा बलौदा थाना क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, बलौदा के उप थाना पनतोरा चौकी में पदस्थ कांस्टेबल सहदेव निर्मलकर (30 वर्ष) गुरुवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी खत्म कर अपने घर बलौदा जाने के लिए बाइक से निकला था। अभी वह खिसोरा जंगल के पास मेन रोड पर पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद सिपाही सहदेव उछलकर नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। सिर पर लगी चोट और ज्यादा खून बहने से सहदेव की मौत हुई है। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग निकला। मर्ग दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।