सफाई कर्मचारियों के आक्रोश से नगर निगम भिलाई में फैला बदबू

वेतन नहीं मिलने से कामबंद हड़ताल कर निगम के मुख्य द्वार पर डाल दिया बदबूदार कचरा

सफाई कर्मचारियों के आक्रोश से नगर निगम भिलाई में फैला बदबू

भिलाई। दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद हड़ताल कर नगर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। नगरीय निकाय जनवादी सफाई कामगार यूनियन के बैनर तले अलग-अलग जोन कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने  हाथों में बैनर पोस्टर लेकर रैली निकालते हुए नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय घेराव कर दिया। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम भिलाई के मुख्य द्वार पर कचरा डाल दिया जिससे चोरों ओर बदबू फैल गई। वहीं इनक्लाब जिंदाबाद, निगम प्रशासन होश में आओ होश में आओ, होश में आकर बात करों आदि के नारे लगाए गए।
ज्ञात हो कि यह सफाई कर्मचारी ठेकेदार पीवी रमन के अंतर्गत कार्यरत हैं। विगत कई माह से इन्हें वेतन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आवेदन सौंपे जाने, आयुक्त से बैठक किए जाने तथा इसके पूर्व भी किए गए कामबंद हड़ताल का जब कोई हल नहीं निकला तो आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने आज बदबूदार कचरा नगर निगम भिलाई के मुख्य द्वार पर  डाल दिया गया।