दुर्ग पुलिस ने ढाबा में दबिश देकर हुक्का पिलाते संचालक को किया गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने ढाबा में दबिश देकर हुक्का पिलाते संचालक को किया गिरफ्तार

दुर्ग। चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव पुलिस ने ढाबा के अंदर हुक्का पिलाते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ धारा छ.ग. धुम्रपान निषेध एवं धुम्रपान न करने वालो का स्वास्थ प्रतिबंधात्मक अधिनियम 1957 की धारा 8,11 के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल के मार्गदर्शन में जिले में हो रहे अवैध नशे के कारोबार के संबंध मे सतत् निगरानी रखी गई थी। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली की ममता किचन रेस्टोरेंट जेवरा के संचालक भावेश रत्नानी उर्फ साहिल पिता संजय रत्नानी उम्र 21 वर्ष निवासी संतरा बाड़ी थाना मोहन नगर जिला दुर्ग द्वारा अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु हुक्का का पॉट लगाकर युवकों को हुक्का उपलब्ध कराया जा रहा है। सूचना पर घेरा बंदी कर आरोपी के कब्जे से 04 नग हुक्का पॉट, 4 नग हुक्का पाईप, 01 पैकेट कोल जुमला कीमती करीबन 5,000 रूपये को जब्त किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकेश सोरी चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, प्र.आर. 1383 रोशन सिंह, प्र. आर. 134 जितेन्द्र सिंह कुशवाह, आरक्षक 1570 बालमुकुंद साहू, आर. 969 वसीम खान की सराहनी भूमिका रही।