बिना अनुमति टावर निर्माण करने वाले को थमाया नोटिस, निर्माण कार्य को रूकवाया

बिना अनुमति टावर निर्माण करने वाले को थमाया नोटिस, निर्माण कार्य को रूकवाया

रिसाली। बिना अनुमति के घरों की छत पर मोबाइल टावर लगाने वालों के खिलाफ रिसाली नगर पालिक निगम कार्यवाही करेगा। आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर निगम अधिकारियों ने निर्माण कार्य पर रोक लगवा दी है। वही भवन स्वामी गजेन्द्र साहू को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।
निगम अधिकारियों को सूचना मिली थी कि पटेल पारा स्टेशन मरोदा निवासी गजेन्द्र साहू के घर पर टावर खड़ी करने बेस तैयार किया जा रहा है। उसने निगम से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली है। जांच में शिकायत सही पाई गई। आयुक्त के निर्देश पर निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए भवन मालिक को नोटिस जारी किया गया है।

8 ने नहीं ली अनुमति
नगर पालिक निगम रिसाली सीमा क्षेत्र में कुल 44 मोबाइल टावर है। अधिकारियों द्वारा किए गए सर्वे में खुलासा हुआ कि 8 लोगों ने निगम से बिना अनुमति लिए टावर लगाने सीधे संचार कंपनी से अनुबंध कर लिया।

लगेगा जुर्माना
निगम अधिकारियों ने बताया कि घरों व निजी जमीन पर टावर खड़ी करने के लिए निगम से अनुमति लेना आवश्यक है। विधिवत टैक्स जमा करने पर टावर लगाने अनुमति दी जाती है। अनुमति नहीं लेने पर टावर को सील कर जुर्माना वसूली की कार्यवाही की जाएगी।