घर-घर झंडा फहराने अभियान में जुटेंगे पार्षद, समाज सेवी और व्यापारी संगठन

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने आयुक्त ने ली बैठक

घर-घर झंडा फहराने अभियान में जुटेंगे पार्षद, समाज सेवी और व्यापारी संगठन

रिसाली। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने रिसाली नगर पालिक निगम घर-घर झंडा पहुंचाएगा। आयुक्त आशीष देवांगन ने सोमवार को लक्ष्य का निर्धारण करते हुए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इसे महाअभियान की तर्ज पर पार्षद, समाज सेवी संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारिक संगठनों को सीधे तौर पर जोडऩे निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त ने कहा पहले इसके लिए जागरूकता फैलाए। साथ ही इसके पीछे उद्देश्य जैसे राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने की जानकारी दे। आजादी के अमृत महोत्सव को स्पष्ट करने और देश की अखण्डता के लिए निगम क्षेत्र के नागरिकों को अभियान में जोडऩे कहा गया। बैठक में कार्यपालन अभियंता एस के बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता नितिश अमन साहू, अखिलेश गुप्ता, उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर, आशीमा, एस के सिंह भदौरिया, गोपाल सिन्हा, राजस्व विभाग के संजय वर्मा व स्वास्थ्य विभाग के बृजेन्द्र परिहार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

11 से 17 तक चलेगा अभियान
आयुक्त ने निर्देश दिए कि यह अभियान 11 से 17 अगस्त तक चलेगा। पूर्व के झंडा अधिनियम में संशोधन किया गया है। प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए घरो के छत पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है। ध्वज सीधा रहेगा और झुका हुआ नहीं होना चाहिए। इस बात को विशेष रूप से ध्यान रखना है।

व्यापारियों को दी जिम्मेदारी
अधिकारियों की बैठक के बाद निगम आयुक्त व्यापारियों से चर्चा कर सहयोग करने आव्हन किया है। उन्होंने व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने ग्राहकों को ध्वज रोहण करने प्रेरित करे।
============