नाबालिग बेटी को पिता ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

नाबालिग बेटी को पिता ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

भिलाई। एक कलयुगी पिता ने अपनी एकलौती नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। जब बेटी ने मां को पूरी सच्चाई बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला सीधे थाने पहुंची और वहशी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जामुल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ रही है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है 
जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च को एक महिला रोती बिलखती अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। उसने बताया कि वो रोजी मजदूरी करती है। उसके एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। पति आदतन शराबी है और काम पर भी हीं जाता है। 25 मार्च को वो काम पर गई हुई थी। दोपहर के समय पिता शराब के नशे में घर पहुंचा। बेटी घर पर सो रही थी। उसे देखकर पिता की नियत खराब हो गई। उसने अपने बेटे को बाहर खेलने भेज दिया। इसके बाद बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद बेटी को धमकी दी कि वो यदि किसी को कुछ बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा। मां जब शाम को काम से घर लोटी तो बेटी ने उसे आपबिती बताई। बेटी ने जो सच्चाई बताई मां के होश उड़ गए। इसके बाद महिला जामुल थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।