बाइक सवार युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

बाइक सवार युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे युवक को बुलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद बुलेरो चालक मौके से फरार हो गया। इधर हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए युवक को दुर्ग रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार सिकोसा निवासी लुकेश चंदरौल (21 वर्ष) ग्राम चौरेल में शादी के कार्यक्रम में गया था। समारोह से लौटते समय ग्राम पैरी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने लुकेश को ठोकर मार दी। ठक्कर से लुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बुलेरो चालक फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल लुकेश को बालोद जिला अस्पताल ले जाया। यहां शुरुआती इलाज के बाद उसे दुर्ग रेफर कर दिया गया। लुकेश का हाथ व पैरों की हड्डी टूटने के सााि ही सिर पर भी गंभीर चोट आई थी। परिजन उसे लेकर दुर्ग रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।