रिटायर्ड पुलिस अधीक्षकारी को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिटायर्ड पुलिस अधीक्षकारी को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। 25 लाख रुपए का इनाम मिलने का झांसा देकर रिटायर्ड एडिशनल एसपी से 6.50 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने मुंबई के जुहू इलाके से गिरफ्तार किया है। सकरी की आसमा सिटी में रहने वाले पूर्व एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार मिश्रा के पास 13 जनवरी 2022 को एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने 25 लाख इनाम मिलने का झांसा देकर 6 लाख 53 हजार रुपए आॅनलाइन अपने खाते में जमा करा लिए। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने पता लगाया तो मालूम हुआ कि यह रकम जुहू के नेहरू नगर थाना क्षेत्र के सनी कुमार ठाकुर के खाते में जमा हुई है। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और दो आरक्षकों को मुंबई रवाना किया। उन्होंने आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। ठगी का आरोपी मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के मंगरार गांव का रहने वाला है। इस मामले में कुछ और आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।