खेलों इंडिया यूथ गेम्स जिमनास्टिक में रेशमा और शत्रुघन का हुआ चयन

खेलों इंडिया यूथ गेम्स जिमनास्टिक में रेशमा और शत्रुघन का हुआ चयन

भिलाई। स्पोट्र्स अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन ग्वालियर मध्यप्रदेश में किया गया है। इसमें रेशमा साहू का चयन खिलाड़ी के रूप में बालिका वर्ग में हुआ है। वहीं टेक्नीकल ऑफिशियल के रूप में शत्रुघन स्वांई का चयन किया गया है। 
ज्ञात हो कि केरल में आयोजित खेलो इंडिया सिलेक्शन ट्रायल में रेशमा ने भाग लिया था। इसमें अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका सिलेक्शन हुआ है। रेशमा के इस उपलब्धि पर कोच अभिषेक गुप्ता, यीतेश साहू, गोविंद साहू सहित छग स्पोट्र्स जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने बधाई दी है। वहीं इस खेल में पूरे छत्तीसगढ़ से टेक्नीकल ऑफिशियल के रूप में एनआईएस इंटरनेशनल लेवल-1 जिम्नास्टिक कोच शत्रुघन स्वाई को जिम्नास्टिक फेडरेशन आफ इंडिया के टेक्नीकल कमेटी द्वारा नियुक्त किया गया है।