भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी, उपकार चंद्राकर बने प्रदेश महामंत्री

भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी,  उपकार चंद्राकर बने प्रदेश महामंत्री

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।  भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने एबीवीपी में बड़ी भूमिका और सक्रिय जिम्मेदारी निभाने वाले युवाओं को मौका दिया है। इसके अलावा दुर्ग-भिलाई और पाटन क्षेत्र के युवाओं को विशेष अवसर देते हुए महत्वपूर्ण पद दिया है। दुर्ग जिले के उपकार चंद्राकर को प्रदेश महामंत्री का पद दिया है।