केवाईसी के नाम पर लाखों की ठगी, लिंक दबाते ही खाते से 4 लाख पार

केवाईसी के नाम पर लाखों की ठगी, लिंक दबाते ही खाते से  4 लाख पार

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ठगी की शिकार हो गई। महिला को अज्ञात कॉलर का फोन आया और केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा गया। महिला का खाता बेंगलुरू की शाखा में है और वह कोरोना काल से वर्क फ्रॉम होम काम कर रही है। महिला केवाईसीके झांसे में आ गई और भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया। फिर क्या था महिला के खाते से 3 लाख 94 हजार 772 रुपए कट गए। जैसे ही महिला को ठगी का अहसास हुआ वह मोहन नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है।
मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया शानू वोहरा ने शिकायत दर्ज कराई की वे बैंगलोर में कार्यरत हैं। उनका एचडीएफसी बैंक शाखा बेलन्दुर बैंगलोर में बचत खाता क्रमांक 17561140002318 एवं एचडीएफसी बैंक शाखा बनेरगट्टा बैंगलोर में बचत खाता क्रमांक 50100119526500 है। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम के तहत वह अपने निवास मकान नं 22 मोहन नगर दुर्ग मे रहते हुए कार्य कर रही है। 29 नवंबर 2022 को शाम 7.30 बजे एक अज्ञात मोबाइल 7847860705 से कॉल आया और कहा कि अपने सेविंग खाता का केवायसी की अपडेट करें।
शिकायत में उन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक का इंश्योरेंस प्रीमियम देय था जो एकाउंट से कटा नहीं था। इसके कारण कॉलर द्वारा भेजे लिंक पर केवाईसी अपडेट करने के लिए क्लिक कर दिया। क्लिक करने के बाद महिला के दोनों खातों 3 लाख 94 हजार 772 रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद महिला ने मोबाईल नंबर 7847860705 को ट्रेस किया जो मुम्बई का होना पाय गया। इसके बाद कॉलर ने नेट बैकिंग में लॉगिन करके ओटीपी डालने कहा जिससे पैसा वापस खाते में वापस आने की बात कही, लेकिन महिला ने ठगी को भांप लिया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।