सेवक जन फाउंडेशन ने चिकित्सकों का किया सम्मान

अनेमिया मुक्त जिला अभियान की शुरुआत भी कर रही है संस्था 

सेवक जन फाउंडेशन ने चिकित्सकों का किया सम्मान

भिलाई। जन सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली सामाजिक संस्था सेवक जन फाउंडेशन के द्वारा चिकित्सकों का सम्मान किया गया। वर्ष 2023 में संस्था द्वारा पूरे दुर्ग जिले में अलग-अलग स्थानों मे कुल 62 स्वास्थ्य शिविरों में सहयोग देने वाले चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों का मुख्य अतिथि जिले की प्रख्यात डॉक्टर मानसी गुलाटी ने सभी को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया। साथ ही उनके कार्यों की ह्रदय से प्रशंसा भी की। संस्था के कार्यप्रणाली को पूरा समझकर संस्था की सराहना भी किये।
संस्था के उपाध्यक्ष हरजीन्दर सिंह ने बताया कि संस्था विगत 4 वर्षो से मुख्य रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में जैसे निशुल्क शिविर जिसमें आँखों का जाँच, दाँत परिक्षण, महिला व् बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्स्कों द्वारा जाँच समय समय पर कराने मे अपनी भूमिका निभाते आई है और आगे भी इस तरह स्वास्थ्य संबंधित कार्य होते रहेंगे। आगे संस्था की महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेरिया ने संस्था के आगे के योजना के बारे मे हमें जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का विजन है की अपने दुर्ग जिले को अनेमिया फ्री होते हुए देखना। इस योजना के अंतर्गत संस्था पूरे जिले में ब्लॉक स्तर वार्ड स्तर सेक्टर स्तर और स्कूल स्तर पर लगातार कैंप लगाकर बच्चों, महिलाओ और खासकर गर्भवती महिलाओ का हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी क्योंकि हमारे राज्य छत्तीसगढ़ में देखा गया है कि जब गर्भवती महिला का प्रसव का समय होता है तब यह पता चलता है की वो अनेमिया से पीड़ित है और उनका हीमोग्लोबिन की मात्रा तय मात्रा से कम है। फिर जरुरत पड़ने पर उनको रक्त चढ़ाने की आव्याश्कता होती है। रक्त चढ़ाने से बचने के लिए जिन महिलाओ या बच्चों या अन्य व्यक्ति का हीमोग्लोबिन कम होगा उनको एक महीने का एक किट बना कर निशुल्क दिया जायेगा और उनको प्रति माह मॉनिटर भी किया जायेगा। 
संस्था के संस्थापक व संयोजक विकास जायसवाल ने बताया कि किसी भी विकसित देश के सफलता के पीछे तीन महत्वपूर्ण कार्य होते है शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य। हर कोई हर काम नहीं कर सकता तो हम अपने योग्यता अनुसार कम से कम अपने जिले के लिए इतना सहयोग तो कर ही सकते है। कार्यक्रम में अतिथि मानसी गुलाटी ने डॉ. मिलेंद्र कश्यप, डॉ. नेहा सिंह, पूणिर्मा भीमटे, पंपा खरे, मनोज मानिकपुरी, सतीश सिन्हा, डॉ. प्रभा पटेरिया, डॉ.पूजा शर्मा, डॉ.के.एन.खान का सम्मान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष नयन गुलहने, रूपल गुप्ता, चमन वर्मा, स्वीटी, शोहद्रा, दामिनी, गोपी साहू, नितिन वर्मा उपस्थित थे।