सुबह-सुबह भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पिघलता लोहा छिटकने से ठेका कर्मी झुलसा 

सुबह-सुबह भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पिघलता लोहा छिटकने से ठेका कर्मी झुलसा 

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार की सुबह एक और हादसा हो गया। यहां के एसएमएस 2 में पिघलता लोहा छिटकने से एक ठेका कर्मी झुलस गया है। घायल हालत में पहले उसे प्लांट के मेन मेडिकल पोस्ट में ले जाया गया और वहां से उसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मजदूर डॉक्टरों की देखरेख में है।

मिली जानकारी के अनुसार प्लांट में यह हादसा आज सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास हुआ। ठेका कर्मी तुलसी राम प्रजापति एसएमएस 2 में काम कर रहा था। जिस जगह पर वह काम कर रहा था वहां पर पिघलता लोहा छिटककर उस पर गिर गया। इसके साथ ही वह छटपटाता हुआ गिर गया। तत्काल मौके पर मौजूद अन्स कर्मियों ने उसे मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे मेन हॉस्पिटल सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी जान कोई खतरा नहीं है। उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।