गंदी हरकतों से परेशान भाभी ने देवर को कुल्हाड़ी मार उतारा मौत के घाट

गंदी हरकतों से परेशान भाभी ने देवर को कुल्हाड़ी मार उतारा मौत के घाट

पेंड्रा। देवर की हत्या करने वाली भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि कि देवर की हरकतों से परेशान होकर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला देवगंवा गांव का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवर की अपनी भाभी के ऊपर बुरी नजर थी। देवर अक्सर अपनी भाभी के साथ छेड़छाड़ किया करता था। देवर की इन हरकतों से परेशान होकर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले का खुलासा होने पर भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पाया गया कि देवर शराब पीने का आदि था। अकसर शराब के नशे में अपनी भाभी से छेड़छाड़ किया करता था। देवर की इन हरकतों से परेशान एक दिन उसकी भाभी ने मौका पाकर देवर की बेरहमी से हत्या कर दी। जांच में पाया गया कि भाभी ने देवर को पहले कुल्हाड़ी से मारा फिर कुल्हाड़ी को छिपा दिया।