भिलाई नगर के 140 सफाई कर्मियों ने नहीं मिला दिसंबर माह का वेतन, यूनियन ने दी काम बंद आंदोलन की चेतावनी

जोन-2 के कामगारों का बकाया है 15 लाख रुपए

भिलाई नगर के 140 सफाई कर्मियों ने नहीं मिला दिसंबर माह का वेतन, यूनियन ने दी काम बंद आंदोलन की चेतावनी

भिलाई। भिलाई नगर निगम जोन 2 वैशाली नगर के सफाई कामगारों को दिसम्बर 2022 के वेतन का भुगतान निगम प्रशासन और ठेका एजेंसी पीव्ही रमन द्वारा अभी तक नहीं किया गया हैं। यूनियन द्वारा लगातार निगम प्रशासन से इस सम्बंध में अवगत किया जाता रहा हैं लेकिन अभीतक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।
मजदूर कार्यकर्ता समिति, छग मुक्ति मोर्चा के जयप्रकाश नायर ने बताया कि लगभग 140 कामगारों का 15 लाख रूपेय की लूट की गई हैं। निगम स्वास्थ्य विभाग चुप्पी की साजिश के तहत मौन हैं। अगर कामगार इस सम्बंध में जानकारी मागने या मांग करे तो उनको नेतागिरी का आरोप लगाकर काम से निकालने की धमकी दी जा रही हैं। पीड़ित सभी कामगार नौकरी छीन जाने के डर से अपनी मेहनत की राशि तक माग नहीं पा रहे हैं। भिलाई निगम में सभी जनप्रतिनिधि इस मामले में मौन हैं। भूपेश हैं तो भरोसा हैं कहने वाली सरकार ने सफाई कामगारों का भरोसा तोड़ा हैं।
    नगरीय निकाय जनवादी सफाई कामगार यूनियन छग मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति निगम प्रशासन से मांग की है कि  कामगारों के दिसम्बर 2022 का वेतन सात दिन के भीतर किया जाये। वेतन भुगतान नहीं होने की स्थिति में सभी कामगार आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जवाबदेही निगम स्वास्थ्य विभाग की होगी।