एक महारुद्राभिषेक ऐसा भी! दूध से खीर बना खिलाया पशुओं को

एक महारुद्राभिषेक ऐसा भी! दूध से खीर बना खिलाया पशुओं को

भिलाई। पवित्र माह सावन के सातवें सोमवार एवं नागपंचमी के पावन पर्व पर भिलाई के शास्त्री नगर के त्रिमूर्ति मंदिर में सेवक जन फाउंडेशन के द्वारा रुद्रमाहाभिषेक का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक विकास जायसवाल ने बताया कि महारुद्राभिषेक में सैकड़ो भक्तगणो के लिए एक एक कलश में गाय का दूध रख व्यवस्थित तरीके से उनसे अभिषेक करवाया गया। अभिषेक में उपयोग हुए 251 लीटर दूध से संस्था के उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह के द्वारा खीर बना शहर की कई पशु प्रेमी संस्थाओं के माध्यम से पशुओं के वितरण किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम सेवक जन फाउंडेशन एवं शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की टीम के द्वारा अभिषेक में पहुंचे भक्तगणों का निशुल्क बी पी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुपिंग, शुगर एवं शहर में बढ़ते ऑयफ्लू के मामलों को देखते हुए डॉक्टरों की जाँच के बाद निशुल्क ऑयड्राप का वितरण सेवक जन फाउंडेशन द्वारा किया गया। शिविर की जिम्मेदारी संस्था की महिला प्रमुख डॉ प्रभा पटेरिया के द्वारा बखूबी निभाई गई। इस पूरे कार्यक्रम में शास्त्री नगरवासी के साथ साथ शहर के सभी वर्गों के लोग मौजूद रहे। सुबह से ही इस महापर्व का लाभ लेने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, रायपुर से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अपेक्षा साहू , पूर्व सीएसपी भिलाई वीरेन्द्र सतपति सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महारुद्राभिषेक ले तत्पश्चात रोशन साव के द्वारा भोले बाबा की श्रीमहाकाल प्रभु की तर्ज पर भस्म आरती की गई जो लगभग सभी भक्तगणों के लिए नया अनुभव रहा जिसे देखकर सभी भक्त महाकाल प्रभु की भक्तिधारा में गोते लगते नजर आए।

संस्था प्रमुख विकास जायसवाल ने बताया इस पूरे महाआयोजन को सफल बनाने में अजय जायसवाल, मोहित अग्रवाल, नरेन्द्र जंघेल, रोहित चौधरी, पिन्टू जाल, नयन गुलहाने, विनोद मिश्रा, रमाकांत गुप्ता, चंदू शेट्टी, स्वामी रेड्डी, राकेश त्रिवेदी, प्रवीण मेहता, अनिल जायसवाल, अभिजीत पारख, अंकुश जायसवाल, रूपल गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, चमन आदि का सहयोग रहा।