फोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 निर्धारित

पुनरीक्षण कार्य के सुचारू संचालन हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

फोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 निर्धारित

 दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में फोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों के संपादन के लिए जिले के 6 विधानसभाओं हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। फोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्रमांक 62 पाटन हेतु अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री लवकेश ध्रुव को, विधानसभा क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण हेतु अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग हरवंश सिंह मिरी को, विधानसभा क्रमांक 64 दुर्ग शहर हेतु अपर कलेक्टर अरविंद कुमार एक्का को, विधानसभा क्रमांक 65 भिलाई नगर हेतु अपर कलेक्टर बजरंग दुबे को, विधानसभा क्रमांक 66 वैशाली नगर हेतु संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे को एवं विधानसभा क्रमांक 67 अहिवारा हेतु अनुविभागीय अधिकारी धमधा श्री सोनल डेविड को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

      इसी प्रकार विधानसभा वार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा क्रमांक 62 पाटन हेतु अतिरिक्त तहसीलदार पाटन श्रीमती मीना साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुम्हारी जितेंद्र कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाटन योगेंद्र उपाध्याय एवं जनपद पंचायत पाटन सीईओ मुकेश कोठारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है। विस क्र. 63 दुर्ग ग्रामीण हेतु अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु, नगर पालिक निगम रिसाली सचिव रोहित कुमार साहू, नगर निगम रिसाली राजस्व अधिकारी संजय वर्मा, नायब तहसीलदार भिलाई 3, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा देवेंद्र कुमार पांडेय, डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार ध्रुव एवं जनपद पंचायत दुर्ग सीईओ रुपेश कुमार पांडेय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है।

विधानसभा क्रमांक 64 दुर्ग शहर हेतु तहसीलदार पंचराम सलामे, राजस्व अधिकारी नगर पालिक निगम दुर्ग राजेंद्र बंजारे, कार्यपालन अभियंता नगर पालिका निगम दुर्ग दिनेश कुमार नेताम एवं संयुक्त कलेक्टर दुर्ग श्रीमती मोनिका वर्मा को। विधानसभा क्रमांक 65 भिलाई नगर हेतु अतिरिक्त तहसीलदार गुरुदत्त पंचभाये, जोन आयुक्त नगर निगम भिलाई 4 सुशील चौधरी, जून आयुक्त नगर निगम भिलाई 5 अमिताभ शर्मा, डिप्टी कलेक्टर दुर्ग महेश सिंह राजपूत एवं तहसीलदार भिलाई 3 पवन ठाकुर। विधानसभा क्रमांक 66 वैशाली नगर हेतु नायब तहसीलदार ढाल सिंह बिसेन, जोन आयुक्त नगर निगम भिलाई 1 और भिलाई 2 सुश्री येशा लहरे, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती ख्याति नेताम, डिप्टी कलेक्टर हितेश पिसदा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है।

विधानसभा क्रमांक 67 अहिवारा हेतु नायब तहसीलदार भिलाई 3, तहसीलदार राधेश्याम वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अहिवारा सीमा बख्शी, तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव एवं कार्यपालन अभियंता नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा सुनील जैन।विधानसभा क्रमांक 68 साजा (आंशिक) हेतु नायब तहसीलदार तार सिंह खरे, तहसीलदार बोरी रवि विश्वकर्मा, तहसीलदार साजा, तहसीलदार थान खम्हरिया एवं तहसीलदार देवकर। विधानसभा क्रमांक 69 बेमेतरा हेतु अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती कविता पटेल, तहसीलदार बेरला, तहसीलदार बेमेतरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा एवं तहसीलदार भिंभौरी को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।